जिंदगी
जिंदगी
जिंदगी के मायने भी अजीब होते हैं
वक्त के साथ लोग बदल जाते हैं।
कुछ आजमाकर ठुकरा जाते हैं
तो कुछ अंजान रहकर भी परवाह करते हैं।
कभी -कभी अजीब लगती है जिंदगी की फितरत भी
एक साथ ही दे जाती है गम और खुशी।
मुश्किल होता है तब खुद को समझाना
गम में आँसू बहाना या खुशी में मुस्कुराना।।
