STORYMIRROR

Prashant Kaul

Inspirational

4  

Prashant Kaul

Inspirational

जिंदगी यूं ही खर्च ना कर देना

जिंदगी यूं ही खर्च ना कर देना

1 min
390


क़ैद कर लेना उन पलों को 

जिनमें मुस्कुराहटें

अपनों की हों

जो वक्त निकल गया 

उसका मलाल मत

रखना तुम ..

चुन के हसीन पल 

उस गुज़रे वक्त में से ..

आने वाले वक्त को 

हसीन कर लेना तुम ..

जिंदगी यूं ही खर्च ना

कर देना तुम !!


इत्मीनान से अपने प्यार

को देखा करो

जब उसके साथ हो 

तब बस उसके ही हो

जाया करो तुम ..

शिकायत ना रहेगी फिर

कोई उसे

बदले में उतना ही लगाव 

उससे पाओगे तुम ..

जिंदगी यूं ही खर्च ना

कर देना तुम !!


मंज़िल जब दूर दिखे 

तो रास्ते को ही हसीन

बना लेना तुम ..

जब ठोकर लगे यूं ही चलते

चलते तुम्हें कभी

तू समझ जाना सही राह पर 

आगे बढ़ने लगे हो तुम ..

जिंदगी यूं ही खर्च ना

कर देना तुम !!


कोई लक्ष्य तो हो जीवन

में तुम्हारा

जिसके लिए हर पल 

खुलकर जी सको तुम ..

जो आया है वो तो

गुजर ही जाएगा

मज़ा तो तब है जब

किसी दिल में 

धड़क बन कर जिंदा

रह जाओगे तुम ..


जिंदगी यूं ही खर्च ना कर देना तुम !!



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational