STORYMIRROR

Aarti Sirsat

Abstract Classics Inspirational

4  

Aarti Sirsat

Abstract Classics Inspirational

जिन्दगी जीत जाएंगी (कोरोनाकाल)

जिन्दगी जीत जाएंगी (कोरोनाकाल)

1 min
249

रख ले खुद को सयंम में

लाखों जिन्दगीयाँ बच जाएगी

मौत के इस मैदान में,

जिन्दगी जीत जाएगी


कर्जदार है तु इस धरा का

तेरी भी कर्म करने कि बारी आएगी

मौत के इस मैदान में,

जिन्दगी जीत जाएगी


चाहे लाखों कर लो तुम साजिशें

फिर भी कुदरत मुस्कुराएगी

मौत के इस मैदान में,

जिन्दगी जीत जाएगी


काले बादल हट कर

खुशियों की बहार आएगी

मौत के इस मैदान में,

जिन्दगी जीत जाएगी


मौत के इस सिलसिले में,

शायद इंसानियत जाग जाएगी

मौत के इस मैदान में,

जिन्दगी जीत जाएगी।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract