STORYMIRROR

Ekta shwet

Inspirational

4  

Ekta shwet

Inspirational

जीवनदान

जीवनदान

1 min
318

हे ईश्वर देना उनको जीवनदान 

जो सत्कर्म कर बने महान।

 सच्चा मन व उजला तन 

ईर्ष्या द्वेष का जो करें संहार 

 हे ईश्वर देना उनको जीवनदान।


 आत्मबल और वैचारिक मन 

जिनका वाणी में हो संयम ,

जिनका हो मनोबल अपार, 

हे ईश्वर देना उनको जीवनदान।


कर्मवीर योद्धा जो तत्पर देने को जान

 जिनको हर माताएं बहने भी करती कोटिश प्रणाम,

 हे ईश्वर देना उनको जीवनदान।


 जिन्हें नहीं सम्मान की प्यास 

जो चाहते बस जन कल्याण।

जो सबकी उम्मीद और आस

 हे ईश्वर देना उनको जीवनदान।


आज प्रार्थना मेरी तुमसे ,

जो करती हूं सच्चे मन से 

जी जिनके होने से है सुखी संसार 

हे ईश्वर उनको देना तुम जीवनदान।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational