STORYMIRROR

Surendra kumar singh

Inspirational

4  

Surendra kumar singh

Inspirational

जीवन रिश्तों का मेला है

जीवन रिश्तों का मेला है

2 mins
213


रिश्तों के मेले में है जीवन

और रिश्तों की तासीर

खूबसूरत तस्वीर सी हो गयी है

मेले में चलती फिरती तस्वीरों की भीड़ है

तस्वीरें चल रही हैं

बात कर रही हैं

हालचाल पूछ रही हैं

और वो इसलिए कि रिश्ते निभाने हैं

रिश्तों के मेले में है जीवन

और रिश्ते औपचारिक हो गये है

रिश्ते जो बनाये थे मनुष्य ने

समाज से,देश से,परिवार से,विदेश से

जीवन की सहजता और खुशी के लिये

अब बोझ से हो गये हैं

रिश्तों का बोझ लिये

भटक रहा मनुष्य रिश्तों के मेले में

रिश्ते जीवंत नहीं रहे

जाहिर है समाज मे अफरातफरी है

और देश में युद्ध का उन्माद।

देश, विदेश सा लगता है

और जीवन औपचारिक।

जिये जा रहे हैं रिश्ते

बिना किसी उत्साह के

बिना किसी उद्देश्य के

और अगर ये हैं भी तो

बस अपनी पहचान के निमित्त।

सहज जीवन जीवंत होता है

और ये है भी बचा हुआ

अटूट,अविश्सनीय

अदृश्य

जैसे कोई रिश्ता उभर रहा है

रिश्तों के मेले में

या जो रिश्ता था

उसकी जरूरत महसूस हो रही है

जैसा कि है आदमी और प्रकृति के बीच

और प्रकृति खुद ही निरूपित कर रही है

रिश्तों के नये आयाम

जीवन की सहजता के लिये

जिन्हें मनुष्य ने ही बनाया था

जीवन की सहजता और आनन्द के लिए

जिनके बोझ से रिश्तों के मेले में

जीवन दूभर सा हो गया है।

यकीनन अब ये महसूस होने लगा है

जीवन सबसे बड़ी जरूरत है मनुष्य की

जो यूँ मिल गया था बिना प्रयास के

और जिसे सुविधाजनक बनाने के

अनगिनत प्रयासों के बावजूद

जीवन बोझ सा हो गया है

और औपचारिकता

नेतृव कर रही मनुष्य का।

जीवन का सम्बंध तो

रिश्तों की जीवंतता से है

जिसे मनुष्य ने ही बनाया था।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational