STORYMIRROR

Sunita Shukla

Inspirational

4  

Sunita Shukla

Inspirational

जीवन पथ पर साथ चलें

जीवन पथ पर साथ चलें

1 min
213

शादी जीवन का एक ऐसा संबंध

जिसमें प्रेम और विश्वास है अगाध।

दो अजनबियों का होता ऐसा मिलन

जो फिर हर रिश्ते से ऊपर हो जाता।।

सुख और दुख के पलों का समावेश

देता है बाँध दो जीवन और परिवार।

रीत प्रीत की डोरी पर

मनमीत से मिलता स्नेह अपार।।

मान लिया सब कुछ तुझे प्रियतम

जीवन के पथ से दूर हुए सारे तम।

नित प्रीत सघन नैनन में बस गई

हिय उठत हिलोर जीवन रस मिल गई ।।

मेरे सुख सारे अब तेरे प्रियतम

दुख तेरे सारे मैं रख लूँ।

पुष्प बिछा दूँ पग में तेरे

कंटक सारे मैं चुन लूँ।।

जीवन पथ पर साथ चलें

चाहे शूल मिलें या फूल खिलें।

सप्तपदी के सातों वचनों का

मिलकर हम सम्मान करें।।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational