जीवन में सांसे भरता है एक अच्छा मित्र
जीवन में सांसे भरता है एक अच्छा मित्र
किसी को
एक अच्छा मित्र
बड़े भाग्य से मिलता है
जिंदगी में मित्र एक बहुत महत्वपूर्ण
भूमिका अदा करता है
उसका स्थान कई बार परिवार से भी
ऊपर और बढ़कर होता है
परिवार में खून के रिश्ते सफेद पड़ जाते हैं
अपने पराये हो जाते हैं
परिवार के सदस्य कहने को अपने होते हैं पर
कभी कभार मुंह फेर लेते हैं और
किसी भी समय
चाहे वह पल हो खुशी के या विपत्ति के
कोई साथ नहीं निभाते हैं
एक मित्र ही फिर न जाने कहां से
प्रकट हो जाते हैं
जीवन में सांसे भरने के लिए
गिरते हुए अपने दोस्त को संभालने
के लिए
उसमें गजब का हौसला भरने के लिए
एक मित्र
अपने मित्र की रग रग से
वाकिफ होता है
वह उसके साथ एक साये की तरह
रहा होता है
उसका समय उसके साथ
एक परिवार के किसी भी सदस्य से
अधिक गुजरा होता है
साथ बिताये पलों की
बहुत सारी मीठी यादों को लेकर
वह सब एक साथ जीते हैं और
उन्हें यदा कदा याद करते रहते हैं
घरवालों का दिल एक बार को
नहीं पिघलेगा लेकिन
एक सच्चा दोस्त अपने दोस्त का
साथ कभी नहीं छोड़ पाता है
उसके दिल में हमेशा
अपने दोस्त की छवि बसी रहती है और
वह हमेशा ही उसकी फिक्र करता है
दोस्त भाई बहिनों से भी
बढ़कर होता है
एक सच्ची दोस्ती बहुत पावन
रिश्ता है
दोस्त
एक खुदा का ही भेजा हुआ
कोई तोहफा और फरिश्ता होता है
यह रिश्ता कभी नहीं टूटता
मरते दम तक साथ निभाता है
कुछ कोई कर पाये न कर पाये लेकिन
कम से कम एक वफादार दोस्त
कभी धोखा नहीं देता
दिल नहीं तोड़ता और
आपको कभी छोटा या नाकामयाब महसूस नहीं
होने देता।
