जीवन के रंग
जीवन के रंग
जीवन के हर रंग में
कुछ ना कुछ
तो खास है
हर रंगों का
अपना ताना-बाना है
हर रंग अलग है
हर रंग के अलग
अल्फाज है !
माने हैं
अलग सब रंग के
पर सब मिलकर ही
जिंदगी को रंग देते हैं
जीवन में रंग भर देते हैं...
जीवन के कई रंग
रूप है
कभी खुशियां बेशुमार तो
कभी गम हजार है
कभी हंसी
कभी क्रंदन
कभी ज्यादा
तो कभी कम
सब मिलकर ही तो है जीवन
अलग अलग
बिखरा ना मिलता
हमें कोई रंग
सब मिला के ही खिलते जीवन के रंग।
