STORYMIRROR

Ritu asooja

Abstract Others

4  

Ritu asooja

Abstract Others

जीवन के रंग

जीवन के रंग

1 min
486

जीवन में बहुत रंग हैं

सबके जीने के अपने-अपने ढंग हैं


कोई कहता जिन्दगी में गम हैं

जिन्दगी बेरंग है


जिन्दगी सुख-दुख की लहरों

का उतार-चढाव भी है

लहरों संग सामंजस्य बिठाना ही

जीवन जीने का सुन्दर ढंग है


जीवन मिला है जिन्दगी जीने के लिए

हर रंग की अपनी विशेषता है

विशेषता में श्रेष्ठता को समझ पाना

विद्वत्ता है


मनुष्य जीवन मिला है जीवन के सुख

भोगने के लिए बुद्धि मिली है अपना

व्यक्तित्व निखारने के लिए

अतः जीवन में सामंजस्य बनाकर चला जाए तो जीवन

का हर रंग सुन्दर है ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract