STORYMIRROR

chandraprabha kumar

Inspirational

5  

chandraprabha kumar

Inspirational

जीवन का जादू

जीवन का जादू

1 min
519

  

काश, यह जीवन का जादू

एक नया संसार खोल दे,

हमारे पूरे जीवन को 

ख़ुशियों से भर दे। 


कोई कलम का जादू बिखराता

कोई वैज्ञानिक ज्ञान के शोध का,

आज विज्ञान की खोज एकरूप 

हो रही धार्मिक अवधारणाओं से। 


फ़ोटोग्राफ़र भी करता है

जादुई तस्वीरों का सृजन,

कृतज्ञता उन मनीषियों को

जिन्होंने जीवन के सत्य खोजे। 

 

और उन्हें शब्दों में पिरोया

ताकि हम उन्हें खोज सकें,

जीवन बदलने वाला वह सत्य

हम देख सकें और सुन सकें। 


आप जैसा कुछ सोचते हैं

जैसा भी महसूस करते हैं

वैसा ही अपनी ओर 

आकर्षित भी करते हैं। 


कृतज्ञता ज्ञापित करने पर

सचमुच जादू हो जाता है, 

आपको और अधिक मिलता है

और आपके सपने समृद्ध होते हैं। 


यह विराट् सृष्टि सृजन

एक जादू ही तो है,

जिसके ओर- छोर का 

पता नहीं है अब तक। 


जीवन का जादू वास्तविक है

हम जीवन को जितना अद्भुत समझते हैं,

यह उससे कहीं अधिक अद्भुत 

आनन्दमय रोमांचकारी विस्मयकारी है। 


जादू काम करता अदृश्य जगत् में

हम नहीं जान पाते,हमारे सपनों को

पूरा करने कैसे हर परिस्थिति निर्मित हुई

कैसे सफलता साकार सोच से मिल गई। 


जैसा हम विश्वास करते हैं

वैसा ही हमारे पास आता है,

जब हमारा विश्वास दृढ़ होता है

कितना बड़ा चमत्कार हो जाता है। 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational