STORYMIRROR

RockShayar Irfan

Inspirational

3  

RockShayar Irfan

Inspirational

"जीवन है तो संघर्ष है"

"जीवन है तो संघर्ष है"

1 min
14.1K

जीवन है तो संघर्ष है, बिन संघर्ष सब व्यर्थ है

संघर्ष को सहर्ष स्वीकारना ही जीवन की पहली शर्त है

जीवन है तो संघर्ष है, बिन संघर्ष सब व्यर्थ है।

राग-द्वेष प्रेम-घृणा, मनोस्थिति हो चाहे जैसी भी

भूत भविष्य वर्तमान, परिस्थिति हो चाहे कैसी भी

उस परिस्थिति के अनुसार ढ़ल जाना ही तो हर्ष है

जीवन है तो संघर्ष है, बिन संघर्ष सब व्यर्थ है

संघर्ष को सहर्ष स्वीकारना ही जीवन की पहली शर्त है।

वृद्ध हो या समृद्ध, यह जीवन हो चाहे जैसा भी

धावक हो या पावक, यह मन हो चाहे कैसा भी

इस मन को छू लेना ही तो आत्मा का स्पर्श है

जीवन है तो संघर्ष है, बिन संघर्ष सब व्यर्थ है

संघर्ष को सहर्ष स्वीकारना ही जीवन की पहली शर्त है।

पृथ्वीलोक मृत्युलोक, संसार हो चाहे कोई भी

वीर रस षोडश श्रृंगार, विचार हो चाहे कोई भी

उन विचारों को गति देना ही तो जीवन का अर्थ है

जीवन है तो संघर्ष है, बिन संघर्ष सब व्यर्थ है

संघर्ष को सहर्ष स्वीकारना ही जीवन की पहली शर्त है

जीवन है तो संघर्ष है, बिन संघर्ष सब व्यर्थ है।।

#postiveindia

विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational