STORYMIRROR

Ankit Raj

Inspirational

4  

Ankit Raj

Inspirational

जीवन एक यात्रा है

जीवन एक यात्रा है

1 min
1.0K

जीवन एक यात्रा है

निरंतर चलते जाना का

रुक गए जिस दिन भी

वो अंतिम क्षण जीवन का


ये यात्रा कभी खुशीयां लाए

कभी पल भी लाता गम का

मुस्कुराते रहे वो हर लम्हा

मिली है जिंदगी जीने का


बाधाएं आती रहेंगी अनेकों

नहीं इससे कभी घबराने का

गम में भी मुस्कुराए जो

वो ही लेता मजा यात्रा का


अकेले आये, अकेले रहे

अकेले ही है चले जाने का

रह जायेगा यादें फिर भी

फिर क्यों शोक मनाने का


उतार चढ़ाव आते रहेंगे

फिर भी नहीं घबराने का

सब छोड़ के चले जाना है

फिर क्यों गम में जीने का


इंसान है हम सब तो

इंसानियत दिखलाने का

कभी द्वेष न आए मन में

यात्रा को रोमांचक बनाने का


जीवन के इस यात्रा में

मुस्कान व खुशी फैलाने का

मुख पर मधुर वाणी रहें

न रोने का, न रुलाने का !


          


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational