STORYMIRROR

Anupama Sham

Inspirational

4  

Anupama Sham

Inspirational

जीवन एक कृपा

जीवन एक कृपा

1 min
277

कोई अपने काम में मग्न

कोई अपने लेखन में लग्न

सितारों को छूने की अगन

छू जाते हैं वो गगन


जो अच्छी सोच रखते हैं

उसे प्रतिभा खोज लेती है

जीवन का भोज

होता है हर रोज


कभी जीवन हल्का होता है

कभी जीवन होता है भारी

जैसे भी हो जीवन

हमें रखनी चाहिए अच्छी वानी


जीवन में खुशी हो या गम

नहीं होना चाहिए जीवन थम

जीवन का हर क्षण

सबके सांसें गिने हुए हैं हर दम


जन्म से अन्त तक

सब कुछ ऊपर से लिखा हुआ होता है

इसलिए ज्यादा परेशान होना बेकार है

हमेशा हर एक दिन भगवान की कृपा से पार है।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational