STORYMIRROR

Sunil Kumar

Inspirational

4  

Sunil Kumar

Inspirational

जीत जाएंगे हम

जीत जाएंगे हम

1 min
357


गीत खुशियों के मिलकर गाएंगे हम

मुश्किलों से कभी न घबराएंगे हम 

एक दिन जीत जाएंगे हम।


काट पत्थरों को राह बनाएंगे हम

मंजिल तक अपनी जाएंगे हम

एक दिन जीत जाएंगे हम।


राह की ठोकरों से न घबराएंगे हम

तूफानों से भी टकराएंगे हम

एक दिन जीत जाएंगे हम।


मन में है जो ठाना कर दिखाएंगे हम

कदम पीछे कभी न बढ़ाएंगे हम

एक दिन जीत जाएंगे हम।


चलेंगे सदा वक्त के साथ हम

पांव पीछे कभी न बढ़ाएंगे हम 

एक दिन जीत जाएंगे हम।


भेद दिलों के मिटायेंगे हम 

गिरतों को सदा उठाएंगे हम 

एक दिन जीत जाएंगे हम।


बुलंद हौसलों से बढ़ते जाएंगे हम

मुश्किलों से कभी न घबराएंगे हम

एक दिन जीत जाएंगे हम।


माता-पिता के चरणों में शीश झुकाएंगे हम 

दिल किसी का कभी न दुखाएंगे हम 

एक दिन जीत जाएंगे हम।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational