जानवरों का प्यार
जानवरों का प्यार
जानवरों का प्यार भी अनोखा होता है,
एक बार आप दया दिखा दो,
फिर बार बार उम्मीद लगाए रहता है l
भले ही गाय हो, कुत्ता हो या पक्षी,
उसके प्यार को इंसान नहीं समझ पाता,
फिर भी जानवर इंसान पर भरोसा करता है l
जानवर की भाषा इंसान समझ नहीं पाता,
फिर भी उसकी भावनाओं से खेलता है,
क्योंकि जानवर इशारों से बातें करता है l
जिन जानवरों को इंसान पालते हैं,
फायदे के लिए ही इस्तेमाल करते हैं,
पर जानवर को इंसान पे भरोसा रहता है l
लेकिन दुनिया में ऐसे भी लोग होते हैं,
जो जानवरों के प्यार को समझ पाते हैं,
और उनकी निस्वार्थ सेवा करते हैं l