जाग जरा
जाग जरा
नित नव संघर्षो से सीख सीख कर,
लिखती हर दिन एक कहानी है।
सशक्त कदमो से जीवन सजा कर,
देती पोषण वो स्वयं नारायणी है।
कंटक पग पग संगसंग होते,
पर कभी भी वो न हारी है।
कंटको से सजा सजा कर,
मुस्काई पुष्प सी नारी है।
समझ जब जब नारी को अबला,
रावण ने कदम उठाए है,
माँ काली के कितने रूप,
स्वयं नारी ने बनाये है।
कभी रानी लक्ष्मी बन,
आताताइयों को रौंदा है,
कभी वसुधा सा रूप धर कर,
हर पादप पादप सींचा है।
भूल गयी तू रूप क्यो अपना,
क्यो कुरीतियों में उलझ गयी।
तज कुरीति जब जब तू जागी,
वीरांगना की कहानी रच गयी।
आज जरा फिर जाग तू नारी,
संस्कार न जाने कहाँ खो गया,
तेरी बंधन न खुले जब जब,
समाज गतिहीन हो गया।
आज जरा तोड़ हर बंधन,
सशक्त समाज फिर गढ़ जरा।
तज ये पराधीनता का चोला,
सजा फिर से तू अब वसुंधरा।
