STORYMIRROR

Dr Lakshman Jha "Parimal"Author of the Year 2021

Action

4  

Dr Lakshman Jha "Parimal"Author of the Year 2021

Action

इसे शिष्टाचार कहते हैं

इसे शिष्टाचार कहते हैं

1 min
13

जन्म दिन है तुम्हारा

तो सभी तुम्हें

प्यार करते हैं 

बधाई तुमको मिलती है

कोई दीर्घायु कहते हैं


कभी हम शादियों के भी

पावन तिथि मानते हैं

सभी को आग्रह

करके बधाई  

संदेश पाते हैं


जनम होता

जो बच्चों का

तो फोटो डाल देते हैं

बधाई मिलती है सबसे  

जनम दिन हम मानते हैं


यह कैसी रीत है

बोलो सभी से

प्यार लेते हो

जरा दिल से

स्वयं पुछो

किसे धन्यवाद करते हो ?


खुशी के पल में

जब कोई तुम्हें

आशीष देता है

अपने सु वचन से ही

तुम्हें सौगात देता है

तुम्हें तो

भूलना आता 

सदा तुम मौन रहते हो

किसी भी श्रेष्ठ को

झुककर नहीं

प्रणाम करते हो


बड़े वे लोग

होते हैं  

सबों का सम्मान करते हैं

विनम्रता से जरा जी लो

इसे शिष्टाचार कहते हैं !


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action