STORYMIRROR

Taj Mohammad

Abstract Tragedy Action

4  

Taj Mohammad

Abstract Tragedy Action

मैं हैरान हूं

मैं हैरान हूं

1 min
328

मैं हैरान हूं उसकी इस आदत से जो वो करता है।

जहां में खुशियां बांटता है पर खुद उदास रहता है।।1।।


जानें खुदा ने उसमे कितनी मोहब्बत अता की है।

सब को ही समझने का दिल में जज़्बात रखता है।।2।।


सब की ही मदद करता है बिना अहसास कराएं।

ऐसे दिलको तोड़ना लोगो बड़ा ही गुनाह होता है।।3।।


इंसान की शक्ल में वो है इक फरिश्ता खुदा का।

ऐसे खुदाके बंदों की इज़्जत करो सवाब होता है।।4।।


हर किसीके गम को वो खुशियों में बदल देता है।

यूं जहां में वो सबसे ही मोहब्बत तमाम करता है।।5।।


जानें किसने इस मोहब्बत भरे दिल को तोड़ा है।

बातों बातों में ही जाना वो दिल से उदास रहता है।।6।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract