STORYMIRROR

Madhu Vashishta

Inspirational

4  

Madhu Vashishta

Inspirational

इस जन्म का साथ

इस जन्म का साथ

1 min
227

बस इस जन्म साथ निभा देना

हमें अगले पिछले जन्म से क्या है देना लेना।

यह जन्म अच्छा हो बस इसके लिए जो भी हो सके वही है करना।

आज जो मिला है हमें साथ तुम्हारा।

जीवन लगता है बहुत ही प्यारा।

पिछले अगले के फेर में पड़कर।

क्यों करें व्यर्थ समय हमारा तुम्हारा।

इस जन्म के हर पल को जी लेंगे।

सुख दुख दोनों संग सह लेंगे।

कर्तव्य अपने पूरे कर लेंगे।

अगले जन्म के बारे में भला क्यों हम सोचेंगे?

बस इस जन्म में साथ निभा देना।

हर पल को सुंदर बना देना।

संतुष्टि हर पल में मिल जाए

किसी का दिल ना दुख जाए।

साथ बना रहे अंत तक हम दोनों का।

पूजन करते समय परमात्मा से बस यही एक अर्जी लगा लेना।

बस इस जन्म में साथ निभा देना।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational