STORYMIRROR

Anand Ranjan

Comedy Inspirational

2.5  

Anand Ranjan

Comedy Inspirational

इक छोटी-सी नौकरी

इक छोटी-सी नौकरी

1 min
26.9K


इक छोटी-सी नौकरी का तलबगार हूँ मैं
तुम जो चाहो वो करने को भी तैयार हूँ मैं
तुमसे कुछ और जो माँगू तो गुनाहगार हूँ मैं
इक छोटी-सी नौकरी का तलबगार हूँ मैं

कुछ खास नही किया है, किया बीटेक पास
हो समझदार तो समझो कि समझदार हूँ मैं
इक छोटी-सी नौकरी का तलबगार हूँ मैं
जाना न चाहूँ फॉरेन न चाहूँ बिज़नस क्लास
जनरल में चलने को भी तैयार हूँ मैं
इक छोटी-सी नौकरी का तलबगार हूँ मैं

हैं दिए इम्तहान और पाएं हैं पॉइंटर आठ
की हैं ट्रेनिंग भी और किया है प्रोजेक्ट ख़ास
बस इस गेट के चक्कर में तो लाचार हूँ मैं
इक छोटी-सी नौकरी का तलबगार हूँ मैं

कुछ ज्यादा न समझना कि बिलकुल ही बेकार हूँ मैं
कुछ यूँ समझ लो की थोड़ा सा बेरोज़गार हूँ मैं...


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Comedy