STORYMIRROR

Anand Ranjan

Others

3  

Anand Ranjan

Others

दोबारा मुलाक़ात

दोबारा मुलाक़ात

1 min
313

किस्सों से यादें ना बनती

ना आतें वो याद दोबारा

सूरज अपना कभी ना ढलता

ना होती फिर रात दोबारा

नम ना होती‌ हवाएं भी गर

ना होती बरसात दोबारा

सपनों के टुकड़े ना होते

खाते ना हम मात दोबारा

संग पुराने साथी होते 

मिल पाते गर साथ दोबारा

इक अजनबी से रिश्ता ना होता

गर ना होती मुलाक़ात दोबारा


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन