STORYMIRROR

MALA SINGH

Inspirational

4  

MALA SINGH

Inspirational

ईमानदारी

ईमानदारी

1 min
675

ईमानदारी का होना जीवन में, 

बहुत ही जरूरी होता है।

क्योंकि इसके बिना जीवन में, 

दुखो का डेरा होता है।।


ईमानदारी इंसान का बहुत, 

बड़ा सद्भाव होता है।

इसी सद्भाव के कारण इंसान, 

विश्वसनीय और प्रिय होता है।।


ईमानदारी जीवन में दृढ़ता, 

और आत्मविश्वास लाती है।

जीवन की हर समस्या का, 

समाधान ढूँढने में मदद करती है


इस सद्भाव को जीवन में जब, 

उभार कर रख पायेंगे।

तो अपने आप से हर बुराई, 

को दूर होता पायेंगे।।


ईमानदारी को बचपन से ही, 

अभ्यास में लाना चाहिए।

और जिन्दगी के अन्तिम सांस, 

तक इसे साथ रखना चाहिए।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational