STORYMIRROR

Arjun Jain

Abstract

4  

Arjun Jain

Abstract

ईमानदारी एक अच्छी जीवन शैली है

ईमानदारी एक अच्छी जीवन शैली है

1 min
1.6K

शब्द हल्का नहीं भारी है 

बात ये है किस में कितनी ईमानदारी है, 


जियो अपना जीवन करके कुछ कर्म अच्छे 

क्या ईमानदार बचे है सिर्फ बच्चे, 


ईमानदारी एक अच्छी जीवन शैली है 

पर इंसान की नियत सबसे मैली है, 


क्यों बेईमानी का लगा है ऐसा रोग 

के ईमानदार नहीं रहे अब लोग, 


ईमानदारी से तुम खुद को तो जीने दो 

बेईमानो को उनकी बेईमानी कर दो, 


अरे कुछ तो ईमान धर्म रखो 

माँ बाप के संस्कारों का मान रखो, 


जो ईमानदार है वहीं सफलता पाता है 

बेईमान बनने में किसी का कहा कुछ जाता है, 


छोड़ो साथ बेईमानी का 

थामो हाथ ईमानदारी का।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract