STORYMIRROR

Vijaykant Verma

Abstract

4  

Vijaykant Verma

Abstract

होली कैसे मनाएं

होली कैसे मनाएं

1 min
316

होली के तुरंत बाद ही

होनी है परीक्षाएं

बोलो यार होली पर्व

कैसे हम बनाएं


हिंदी मुझको सबसे प्यारी

प्रेम की है यह भाषा

ऐसे भी कुछ गीत है किंतु

अर्थ न जिनका आता


गणित विषय को देखूं जब भी

आये मुझको चक्कर

हो जाऊं न फेल कहीं

डरता हूँ मैं हर पल


होली के इस हुल्लड़ में

कैसे धूम मचाएं

बोलो यार होली पर्व

कैसे हम बनाएं


छोड़ा अंग्रेजों ने देश

अंग्रेजी न छोड़ी

आज़ भी अंग्रेजी वालों की

लगती ऊंची बोली


अपने को यह गिटिर-पिटिर की

भाषा समझ न आये

कोशिश हमने बहुत किया 

अंग्रेजी सीख ना पाए

साइंस, हिस्ट्री और भूगोल ने


किया है डब्बा गोल

समझ ना आए करूं मैं क्या

कुछ तो भैया बोल

होली की इस मस्ती में


कैसे नाचे गाएं

बोलो यार होली पर्व

कैसे हम बनाएं।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract