STORYMIRROR

Poonam Arora

Comedy

4  

Poonam Arora

Comedy

हो जाती मैं बचपन की

हो जाती मैं बचपन की

1 min
224


जब देखा खुद को आइने में

कम हो गया मेरा एक साल 


जब किया कुछ साज श्रृंगार 

कम हो गए मेरे दो साल 


जब वाइट बालों को किया ब्लैक

कम हो गए मेरे तीन साल 


जब आउटफिट पहन हो गई तैयार  

कम हो गए मेरे चार साल 


लगा लिपस्टिक होठों पे आई मुस्कान 

कम हो गए तब पाँच साल


जब अपनी ही ब्यूटी से हो गई लाल 

कम हो गए मेरे छैः साल 


पर्स उठा जब लगाया सन ग्लास 

कम हो गए मेरे सात साल 


सैल्फी ले के खुद को निहार

कम हो गए मेरे आठ साल 


निकली जब सखियों संग घूमने बाहर 

कम हो गए मेरे नौ साल 


जब खाई गोलगप्पे टिक्की की चाट  

कम हो गए मेरे दस साल 


जब देखा अपना परिवार खुशहाल

 कम हो गए मेरे पन्द्रह साल 


जब होती बच्चों के संग साथ 

कम हो जाते मेरे बीसों साल 


तब न लगती पचपन की

हो जाती मैं बचपन की।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Comedy