STORYMIRROR

Govardhan Bisen 'Gokul'

Abstract Inspirational

4  

Govardhan Bisen 'Gokul'

Abstract Inspirational

हनुमान प्रार्थना

हनुमान प्रार्थना

1 min
435

जीवन में भगवान, सुमंगल कीजिए।

पवन तनय हनुमान, मनोबल दीजिए ।।धृ।।


है शुभ दिन शनिवार, करूँ आराधना।

रहे आपकी दया, पुर्ण हो साधना ।।

देकर ही वरदान, कृपा बस कीजिए।

पवन तनय हनुमान, मनोबल दीजिए ।।१।।


बाल समय भानु को, फल समझ खा लिए।

सुन पुकार देव के, संकट टाल दिए ।।

संकटहिन सुखवान, मुझे भी कीजिए।

पवन तनय हनुमान, मनोबल दीजिए ।।२।।


अंजनी पुत्र प्रभो, भक्ति उभारते।

महाबली हनुमान, शक्ति निखारते ।।

देकर मुझको शक्ति, उपकार कीजिए। 

पवन तनय हनुमान, मनोबल दीजिए ।।३।।


कर दो स्वामी आप, कृपा थोड़ी जरा।

रहे शीश पर हाथ, आशीष से भरा ।।

रामभक्त हनुमान, विनय सुन लीजिए।

पवन तनय हनुमान, मनोबल दीजिए ।।४।।


संकट टारो आप, केसरी नंदना।

भक्ति भाव से करूँ, आपकी वंदना ।।

"गोकुल" पर अहसान, आप बस कीजिए।

पवन तनय हनुमान, मनोबल दीजिए ।।५।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract