सौम्य तिरंगा शुभतम
सौम्य तिरंगा शुभतम
तीन रंग का झंडा, हर घर में फहरे।
सौम्य तिरंगा शुभतम, लहर-लहर लहरें।।धृ।।
रंग केसरी ऊपर, त्यागी बलिदानी।
श्वेत रंग मध्यांतर, शांति शील मानी।।
रंग हरा है नीचे, सुख समृद्धि करे।
सौम्य तिरंगा शुभतम, लहर-लहर लहरें।।१।।
भारत माँ के खातिर, वीर कई खोये।
आजादी हित घर में, नयन नही रोये।।
रंग केसरी त्यागी, उनकी याद करे।
सौम्य तिरंगा शुभतम, लहर-लहर लहरें।।२।।
शांति रहे भारत में, बहे प्रेमधारा।
हिंदू मुस्लिम सब में, हो भाईचारा।।
श्वेत रंग झंडेपर, अमन चैन बिखरे।
सौम्य तिरंगा शुभतम, लहर-लहर लहरें।।३।।
सुजल सुफल से अवसित, यह भारत मेरा।
सुख समृद्धि ने डाला, इस भूपर डेरा।।
रंग हरा समृद्धि का, यह तिरंगा धरे।
सौम्य तिरंगा शुभतम, लहर-लहर लहरें।।४।।
पर्व अमृत आज़ादी, हर गाव मनाये |
हर घर भारतवासी, गीत सभी गाये ||
तीन रंग के झंडे को, 'गोकुल' नमन करे |
सौम्य तिरंगा शुभतम, लहर-लहर लहरे ||५||
