STORYMIRROR

Annu Jain

Romance

4  

Annu Jain

Romance

हमको सिर्फ तुमसे प्यार है

हमको सिर्फ तुमसे प्यार है

1 min
269

मुश्किल है यूँ मेरे लिए प्यार जताना

 बिन कुछ कहे सब कह जाना

मन की बातें कैसे कहूँ तुमको ये मैंने न जाना

 है अजब ये कहानी मुझे तुमको सुनाना

मन मे उठी है एक लहर तुझसे जुड़ी

कैसे दिखाऊँ अपनी बेचैनी तुमको नही जाना

 अपने रिश्ते को कैसे क्या नाम दूं

खालीपन जो हुआ है मन मे कैसे भरूँ

अपनी अनछुई मासूम मोहब्बत को क्या नाम दूं

 है ना अजीब ये बात चाह कर न कह सकूँ

हर रिश्ता हर जज़्बात अलग कहानी कहता है

 बहुत मुश्किल है खुद पर काबू रख पाना

समझो न जाना कितना मुश्किल है

 मेरे लिए तुमसे यूँ दिल लगाना

पर अपना तुमको बनाना अरमान है मेरा

 कहते हैं ना प्यार इम्तहान लेता है

पर मेरे इम्तिहान की तो कोई सीमा नही

 पर दिल इतना बेकरार है कसम से

हद से ज्यादा हमको सिर्फ तुमसे प्यार है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance