STORYMIRROR

Annu Jain

Abstract

4  

Annu Jain

Abstract

प्यार भरा खत

प्यार भरा खत

1 min
325

ख़त कोई प्यार भरा लिख देना

मशवरा लिखना दुआ लिख देना


कोई दीवार-ए-शिकस्ता ही सही

उस पे तुम नाम मिरा लिख देना


कितना सादा था वो इम्काँ का नशा

एक झोंके को हवा लिख देना


कुछ तो आकाश में तस्वीर सा है

मुस्कुरा दे तो ख़ुदा लिख देना


बर्ग-ए-आख़िर ने कहा लहरा के

मुझे मौसम की अना लिख देना


हाथ लहराना हवा में उस का

और पैग़ाम-ए-हिना लिख देना!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract