STORYMIRROR

Yudhveer Tandon

Inspirational

4  

Yudhveer Tandon

Inspirational

हमें तो चलना है

हमें तो चलना है

1 min
420

ये ज़िन्दगी इसे तो बदलना ही है

बदले वक्त के साथ हमें तो चलना है


ये जमी बर्फ इसे तो पिघलना ही है

पिघले नीर के साथ हमें तो बहना है


ये सुर्ख माचिस इसे तो सुलगना ही है

सुलगी माचिस के साथ हमें तो जलना है


ये डगमगाते कदम इन्हें तो फिसलना ही है

फिसले कदमों के साथ हमें तो सम्भलना है


ये नाज़ुक कली इसे तो खिलना ही है

खिली कली के समान हमें तो फूल बनना है


ये टेढ़ी सड़कें इन्हें तो मुड़ना ही है

मुड़ी सड़कों पे भी हमें तो चलना है


ये धीमी धीमी हवाएँ इन्हें तो रुकना ही है

रुकी हवाओं में भी सांसों को तो चलना है


ये ऊगा हुआ दिनकर इसे तो डूब जाना ही है

नवोदित शशि के साथ हमें तो तिमिर भगाना है


ये हरे हरे पत्ते इन्हें तो झड़ कर सूख जाना ही है

सूखे पत्तों से पंछियों को तो आशियाँ अपना बनाना है


ये नन्हां पौधा इसे तो विशाल वृक्ष बनना ही है

विशाल वृक्ष सा गगन को हमें तो चूमना है


ये चंचल पंछी इन्हें तो ऊँचे गगन में उड़ना ही है

उड़ते पंछियों को देख हमें तो ऊंचाइयों को छूना है


ये काली अँधेरी रात इसे तो छटना ही है

नई सुबह की रौशनी में तो हमें चलना है



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational