STORYMIRROR

मिली साहा

Abstract Inspirational

4  

मिली साहा

Abstract Inspirational

हमारा गणतंत्र

हमारा गणतंत्र

1 min
246

खुशनसीब वो होता है 

जो देश के काम आता है

यहां ना कोई बड़ा ना कोई छोटा है

हमारे हिंदुस्तान की यही विशेषता है


अलग-अलग बोली यहां अलग-अलग भाषा है

वीर सपूतों का बलिदान भारत की गौरव गाथा है

सब धर्मों का होता मान यहां स्वर्णिम इसका इतिहास है

भारत माता की संतान हम हिंदुस्तान हमारा विश्वास है


बहुरंगी विविधताओं का देश जिसकी अद्भुत शान है

उस भारत के गणतंत्र का आज संपूर्ण विश्व में मान है

संस्कार और संस्कृति की खान हिंदुस्तान हमारा है

हमको अपनी जान से प्यारा यह गणतंत्र हमारा है


देशभक्तों के बलिदान से ही यह दिन आया है

आज़ादी की खातिर वीरों ने रक्त बहाया है

आज उन वीरों को हम करते हैं सलाम

जिन्होंने ऊंचा किया देश का नाम


उनकी शहादत को हमेशा

याद रखेगा हिंदुस्तान।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract