STORYMIRROR

Vimla Jain

Inspirational

4  

Vimla Jain

Inspirational

हमारा डिजिटल से प्यार और फायदा

हमारा डिजिटल से प्यार और फायदा

2 mins
86

जी हां हमको हो गया है डिजिटल से प्रेम।

जिसने कर दी है हर चीज आसान।

जिंदगी को बना दिया है आसान।

छोटी-छोटी चीजों के लिए हमको भागना नहीं पड़ता है।

अपनों को देखने के लिए किसी का इंतजार नहीं करना पड़ता वीडियो कॉल करके बात हो सकते हैं।

आभासी ही सही सामने तो नजर आते हैं।

 कॉल करो मन खुश कर लो यह डिजिटल से ही संभव है।

अपने विचारों को लेखन द्वारा तुरंत आपके साथ बांट लेते हैं

ऑनलाइन शॉपिंग डिजिटल पेमेंट से सब काम हमारा सरल हो जाता है।

बिजली का बिल भरना हो वेरा बिल भरना हो समय से

किसी शॉपिंग एप से शॉपिंग करना हो सब कुछ हो गया है आसान।

हम जैसों के लिए तो यह बहुत ही बढ़िया चीज है।

हां अगर हम उसका उपयोग समय से अच्छी तरह से करें थोड़ी सावधानी से करें तो यह बहुत अच्छा है।

डिजिटल से प्रेम करना भी बहुत अच्छा है।

बस अपनी विवेक बुद्धि और जरूरत के हिसाब से शॉपिंग करें।

जरूरत के हिसाब से इसका उपयोग करें।

तो यह बहुत अच्छा है‌ नहीं तो हर चीज के उपयोग और दुरुपयोग तो दोनों होते ही हैं।

क्योंकि डिजिटल पेमेंट के समय पैसा आपके पर्स में से नहीं निकलता है

तो लगता है यह भी खरीद लेते हैं, वह भी खरीद लेते हैं ।

जरूरत का समान बिना जरूरत का समान है, खरीद लेते हैं, खरीद लेते हैं।

यह सेल आई है यह ले लेते हैं, वह सेल लाई है वह ले लेते हैं।

जो आपको ललचा के तरीके हैं उसमें ना फंस के जरूर का सामान

जो खरीदा जाए तो ऑनलाइन डिजिटल पेमेंट डिजिटल खरीदी बहुत अच्छी है।

नहीं तो अपवाद तो सब जगह होते हैं।

जरूर से ज्यादा शॉपिंग करके अपने पैसे को बर्बाद ना करें।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational