STORYMIRROR

Pratibha Garg

Inspirational

4  

Pratibha Garg

Inspirational

हम तिरंगे पर अभिमान कर लें

हम तिरंगे पर अभिमान कर लें

1 min
156

चलो फिर से वह बीता अविस्मरणीय नज़ारा याद कर लें।

शहीदों के हृदय में जली आज़ादी की ज्वाला याद कर लें।

क़ुर्बानी वतन परस्ती के लिए उस जज़्बे को श्रद्धा नमन।

परचम लहराया स्वतंत्रता का उस साहस की बात कर लें।


फिर हौसला रगों में अपने वतन के लिए आबाद कर लें।

भेद-भाव सब मिटा, एकता को हम अपनी पहचान कर लें।

हम विश्व मंच पर भारत का नाम बुलंद कर शान बढ़ाये

आओ तिरंगा फहराकर नव हौसलों का आग़ाज़ कर लें।


स्वतंत्रता दिवस के महत्व का तहे दिल से मान कर लें

अपने देश की उपलब्धियों पर फिर से गुमान कर लें।

ऐतिहासिक दिन है निष्ठा कर्तव्य निर्वाह का वादा लिए

अपने वतन पर गौरान्वित हम तिरंगे पर अभिमान कर लें।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational