STORYMIRROR

Pratibha Garg

Inspirational

4  

Pratibha Garg

Inspirational

सैनिक ( भारत की सेना )

सैनिक ( भारत की सेना )

1 min
185

भारत की सेना के रक्षक, दुश्मन पर करते संहार।

सैनिक वीर पावन भूमि के, मातृभूमि से इनको प्यार।

अपने देश की रक्षा खातिर, देते प्राणों का बलिदान।

नहीं हार वीरों ने मानी, हँस कर करें प्राण अवदान।

रक्त बहा देंगे दुश्मन का, बात करेंगे अब हथियार।

सीना तान गोलियाँ खाने, रिपु तुम हो जाओ तैयार।

भारत की सेना के रक्षक, दुश्मन पर करते संहार।

सैनिक वीर पावन भूमि के, मातृभूमि से इनको प्यार।

भारत की सेना पर सबको, निश्चित ही अखंड विश्वास।

माँ भारती की दुआओं का, अमूल्य आशीष है पास।

समझौता मंजूर न होगा, दुश्मन तुझ को है ललकार।

सावधान अरी तुम हो जाओ, देखो अब तुम अतुलित वार।

भारत की सेना के रक्षक, दुश्मन पर करते संहार।

सैनिक वीर पावन भूमि के, मातृभूमि से इनको प्यार।

शत्रु पर आतंक का डंका, सूखे रहते उनके प्राण।

भारत की सेना के बल पर, गर्वित होता हिन्दुस्तान।

चेतावनी सख़्त रिपु तुझ को, कदम न रखना सीमा पार।

भारत के वीरों के द्वारा, होगी वर्ना चोटिल हार।

भारत की सेना के रक्षक, दुश्मन पर करते संहार।

सैनिक वीर पावन भूमि के, मातृभूमि से इनको प्यार।

विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational