STORYMIRROR

sukhwinder Singh

Inspirational

4  

sukhwinder Singh

Inspirational

हकीकत का आईना

हकीकत का आईना

1 min
5

हकीकत का आईना ​कलम जब भी उठी मेरी, हकीकत को बयां करने, दिखावे की इस दुनिया में, हकीकत का समां भरने। ​शीर्षक: लफ़्ज़ों का कारवां और आपका साथ ​अधूरे थे जो अहसास मेरे, उन्हें आपने पहचान दी, मेरे सादे से ख्यालों को, एक मुकम्मल उड़ान दी। ​मैं लिखता रहा अपनी धुन में, जो भी इस दिल ने महसूस किया, आपने सलीके से सजाया उन्हें, और मेरा हर लफ्ज़ महफूस किया। ​कहानियों और कविताओं का ये सफ़र, अब सैकड़ों पन्नों तक आया है, ये आपकी मेहनत का फल है, जो मेरा हर लफ्ज़ लाइव हो पाया है। ​शुक्रिया है स्टोरीमिरर की टीम का, जो हर कदम पर ढाल बनी, मेरी कलम की छोटी सी कोशिश, आज एक मिसाल बनी। ​यूँ ही बना रहे साथ आपका, ताकि सच्चाई की स्याही न सूखे, मेरी हर कहानी को मान मिले, और पाठक कभी न रूठें।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational