STORYMIRROR

PRATAP CHAUHAN

Abstract Classics Inspirational

4  

PRATAP CHAUHAN

Abstract Classics Inspirational

हिंदुस्तान महान रहे

हिंदुस्तान महान रहे

1 min
179

कोई चक्रव्यूह कैसा भी रचे, 

चाहे नफरत संदेश करे।

मतभेद नहीं होने देंगे,

हम देश नहीं बटने देंगे।।


हम करुणामय हो जाएंगे,

हम सबका साथ निभाएंगे।

अब सत्य का एक प्रमाण रहे,

यह हिंदुस्तान महान रहे।।


हम प्यार मोहब्बत के बल पर,

नफरत को नहीं बढ़ने देंगे।

हम व्यर्थ किसी मुद्दे के लिए,

आपस में नहीं लड़ने देंगे।।


हम सबको मित्र बनाएंगे,

दिल में एक चित्र बनाएं।

हम भद्र सभी बन जाएंगे,

एक सभ्य समाज बनाएंगे।।


हम नतमस्तक हो जाएंगे,

हम सबको साथ में लाएंगे।

हम हानि नहीं होने देंगे,

आपस में नहीं लड़ने देंगे।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract