STORYMIRROR

Saraswati Aarya

Inspirational

4  

Saraswati Aarya

Inspirational

हिंदुस्तान का गर्व- बेटियाँ

हिंदुस्तान का गर्व- बेटियाँ

1 min
287

आज गर्व हो गया है

जन्मी एक अबला बेचारी पर

आज गर्व हो गया है

सदियों से पराया धन बनी

एक कुमारी पर

आज गर्व है

दुनिया की हर नारी पर

क्योंकि आज बेटियों ने

स्वयं को अबला से सबला बनाया है

क्योंकि आज बेटियों ने

हिंदुस्तान की लाज को बचाया है

क्योंकि आज बेटियों ने

ओलंपिक में तिरंगा लहराया है

क्योंकि आज बेटियों ने खुद को

धरती से आसमान उड़ाया है

क्योंकि आज बेटियों ने

ओढ़नी संग 

वतन के रखवालों का चोला पहना है

क्योंकि आज बेटियों को

न सिर्फ माँ, बेटी, पत्नी, बहन ही नहीं

डॉक्टर, अध्यापिका, आई, ए, एस

भी रहना है

बरसों से हर पल

कभी परेशानियों में

कभी भेदभाव की निशानियों में

खुद को कोशा करती थी

लेकिन आज गर्व हो गया है

क्योंकि मैंने भी

बेटी के रूप में

जन्म पाया है

धन्य हो इस देश की वीरांगनाओं

आज आप ने

भारत की बेटियों पर गर्व करना

सिखाया है ।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational