STORYMIRROR

Sonia Goyal

Abstract Fantasy Inspirational

4  

Sonia Goyal

Abstract Fantasy Inspirational

हिंदी

हिंदी

1 min
281

मेरे देश की आन है हिंदी,

मान है हिंदी, शान है हिंदी।

अपनों की भाषा है हिंदी,

सपनों की परिभाषा है हिंदी।


संस्कृति की बुनियाद है हिंदी,

हमारे संकल्पों का मान है हिंदी।

हिंदुस्तान की पहचान है हिंदी,

हर भारतवासी का अभिमान है हिंदी।


हमारी कल्पना की उड़ान है हिंदी,

भावों का सुंदर निर्माण है हिंदी।

जन-जन का विश्वास है हिंदी,

ममता का अहसास है हिंदी।


हमारी राष्ट्रभाषा है हिंदी,

उन्नति की आशा है हिंदी।

अनेकता में एकता का सार है हिंदी,

सभी वार त्योहार है हिंदी।


आधुनिक भारत की शक्ति है हिंदी,

हम सबके दिलों में रमती है हिंदी।

अब हमें हिंदी का अस्तित्व बचाना है,

बस यही कर्त्तव्य हमारा है।


आने वाली पीढ़ी को,

हिंदी का पाठ पढ़ाना है।

हिंदी के महत्व को हमें,

जन-जन तक पहुंचाना है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract