हिन्दी...
हिन्दी...
मेरे दिल में हिंदुस्तान बसा है...
मैं सगर्व हिन्दी भाषा बोलता हूँ !
अंग्रेजी भाषा का तो महत्व है ही, लेकिन
एक हिंदुस्तानी होने के नाते मैं
सर उठाकर तहेदिल से हिन्दी बोलता हूँ !
हिन्दी हमारी राष्ट्रभाषा है...
ये हमारी आन-बान-शान है!
राष्ट्र-निर्माण की नींव है हिन्दी,
जन-जन से जन-मन तक पहुंचने का
एक सशक्त माध्यम है- हिन्दी...
एक ऐसी सीढ़ी है हिन्दी,
जिसके सहारे हम एक-से-बढ़कर एक ऊंचाई तक
अपने देश का परचम
लहरा सकते हैं...!
जय हिन्द !!! जय हिन्दी भाषा !!!
जय हिंदुस्तानी परिवार की !!!
आइए, हम मिलजुलकर
हिन्दी भाषा को हिमालय-सा सशक्त करें...!!!