हिंदी
हिंदी
आओ चलें मिल सब लिख दें, नई कहानी हिंदी की,
हिंदी में ही बोले गाये,ऐसी हो कुछ रीति भी।
जय जय माँ हिंदी,जय जय माँ हिंदी
यह हिंदी है माँ हमारी,बताया साहित्यकारों ने,
जड़ उखाड़ अंग्रेजो की फेका,प्यारे प्यारे गीतों से,
इस भाषा मे प्यार भरा है,मातृभूमि के कण कण का
जय जय माँ हिंदी,जय जय माँ हिंदी
आओ चलें .....
कितने लेखक लिख गए,हिंदी में वीरो की गाथा को,
गा कर वीरो की गाथा,सम्मान बढ़ाया माँ हिंदी का,
यह भाषा तो जननी है,समस्त भाषाओं की
जय जय माँ हिंदी,जय जय माँ हिंदी
आओ चलें ...
अद्भुत गुण भरा भाषा मे,प्रेम,करुणा,अहिंसा का,
इस भाषा ने पथ बदल कितने भूले भटको का,
आओ जरा गीत गाये,हिंदी माँ के गौरव का
जय जय माँ हिंदी,जय जय माँ हिंदी
आओ चलें .....
