STORYMIRROR

Suresh Sachan Patel

Inspirational

4  

Suresh Sachan Patel

Inspirational

हिंदी राष्ट्र धरोहर है

हिंदी राष्ट्र धरोहर है

1 min
401

हिन्दी हिंदुस्तान सहोदर है।

हिन्दी राष्ट्र धरोहर है।


कई छंद और कई विधाएँ ।

अलंकार की पहने मालाएँ ।

रस कई मन में घोलने वाली।

कई रागों को गाने वाली।

बोली प्यारी अति सुन्दर है।

हिन्दी राष्ट्र धरोहर है।


बहुत निराली हिन्दी भाषा।

सबकी प्यारी हिन्दी भाषा।

बहुत ये सुन्दर राष्ट्र की भाषा।

सबकी सीखने की अभिलाषा।

ये ज्ञान का एक सरोवर है।

हिन्दी राष्ट्र धरोहर है।


जब से मानव सभ्यता आई।

तभी से हिन्दी ने ली अंगड़ाई।

सूर कबीर तुलसी की भाषा।

दिल में सबके जगाए आशा।

हिन्दी भाषा बहुत रसोदर है।

हिन्दी राष्ट्र धरोहर है।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational