"हिन्दी न बिसराओ "।
"हिन्दी न बिसराओ "।
अंग्रेजी अच्छी भाषा, सब सीखो सिखाओ।
पर इसके सम्मोहन में, हिन्दी न बिसराओ।
हिन्दी न बिसराओ, पढ़ो लिखो आगे बढ़ो।
खूब अवसर इसमें, चाहकर तुम कदम चढ़ो।
कह 'जय' करके ख्याल, कभी बनो न खुदगर्जी।
करो हिन्द से प्यार, अच्छी सीखो अंग्रेजी।
