STORYMIRROR

Phool Singh

Drama Classics Inspirational

4  

Phool Singh

Drama Classics Inspirational

हिंदी है भारत की बिंदी

हिंदी है भारत की बिंदी

1 min
89

हिन्द की भाषा, हिन्द की वाणी

हिन्दी का नहीं छोर

कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक

हिन्दी भाषा ने, जन-जन में बांधा एक डोर।


विश्व पटल पर बोली जाती

जिसका, देश-विदेश में भी रोब

हिन्दी है भारत की बिंदी

विश्व मंच पर गठजोड़ बनाती रोज।


वेद, पुराणों का श्रंगार यही है 

छंद, गध-पद, वर्ण-स्वर का जोड़

भिन्न अलंकारों से ये सजी है

वर्तनी, मुहावरे संग कहावतों पर देती ज़ोर।


राजकाज की भाषा सुंदर

देश की आभा बढ़ाती रोज

संस्कृति संग संस्कार बढ़ाती

जो, बंधुत्त्व व एकता की है डोर।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Drama