STORYMIRROR

Ruchika Rai

Inspirational

4  

Ruchika Rai

Inspirational

हिंदी दिवस

हिंदी दिवस

1 min
317


जन जन की है ये अपनी भाषा,

सहज सरल सी अभिलाषा,

कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक

दूजी नही है कोई सरस् भाषा।


मॉरीशस फिजी सूरीनाम में भी

है इसकी विशेष पहचान।

आत्मा बसती इसमें भारत की

यह हम सबका है सम्मान।


अ से अनपढ़ शुरू करें इसको,

ज्ञ से वह ज्ञानी बन जाये।

सारे जग में नाम करें हिंदी का,

विश्वपटल पर पहचान दिलाएं।


संधि का है यह गुण सिखलाये,

विग्रह भी यह कर जाए।

जैसा बोले वैसा लिखें हम,

यह पहचान हम हिंदी में पाये।


मुहावरे लोकोक्तियों से शान बढाये,

पर्यायवाची और विपरीतार्थक भी जाने,

इस भाषा का संगीत सभी,

विदेशों में भी गुनगुनाये।


आओ हिंदी का सम्मान करें

विश्वपटल पर पहचान करें

विश्वहिंदी दिवस की शुभकामनाएं

जन जन तक हम पहुचाएं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational