STORYMIRROR

Meenakshi Kilawat

Inspirational

3  

Meenakshi Kilawat

Inspirational

हिंदी भाषा है सदियों पुरानी

हिंदी भाषा है सदियों पुरानी

1 min
297


जाए किधर हम हिंदी भाषा के बिना

सादगी सरलता सुंदरता है हमारी हिंदी में

चहूँ ओर है हिंदी भाषा का ही ठिकाना

लगी है यह भारत माता की बिंदी में..!


हिंदी भाषा है सदियों पुरानी

हिंदुस्तान की आन बान और शान है

इस हिंदी के मिलन से नहाए सभी

बढ़ाए आज हिंदी दिवस पर मान है..!


यह हिंदी मतवाली मनोहारी सृजन है 

नया कोई आवे वही हिंदी भाषा को पहचाने है

नीचे पाताल में ऊपर पहाड़ों पर भी

हिंदी भाषा का ही अपना बोलबाला है..!


हिंदी है अविचल अविनाशी अटल

सब को लुभाती करती मनभावन है

मधुर भाषा हिंदी को हम घोल कर पीए

करती रहे जीव्हा सदा हिंदी का अमृतपान है..!


हम सब हिंदी के है आशिक पुराने

हिंदी को घोल कर विश्व में है पीनी

कई हुए हैं समृद्ध भूमंडल में ज्ञानी

जनता देती है हिंदी पर मन से कुर्बानी ..!


हिंदी धरोहर है देश की और सम्मान है

करना है हमें हिंदी पर अभिमान है

सभी धर्म और सभी पंथ को यह बोली

बोलना है यही एकमात्र अभियान है..!





विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational