STORYMIRROR

मिली साहा

Abstract

4  

मिली साहा

Abstract

हिंदी भारत का गौरव

हिंदी भारत का गौरव

1 min
427

संस्कृत से उद्गम, देवनागरी इसकी लीपि,

जैसा हम लिखते हैं वैसी ही बोली जाती,

हिन्दी भाषा हम सब की बताती पहचान,

जीवन आधार हिन्दी राष्ट्रभाषा कहलाती,


 हमारी भाषा है,भविष्य की आशा है हिन्दी,

हिंदुस्तान की एकता की परिभाषा है हिन्दी,

कितनी मिठास भरी, कितनी सुन्दर,सुहानी,

सरल,सुगम और समृद्ध यह भाषा है हिन्दी,


भारत देश का गौरव है, अभिमान है हिन्दी,

संस्कृति और संस्कारों की पहचान है हिन्दी,

विश्व भर में रचाया अपना अनुपम इतिहास,

देश की आत्मा, हमारे लिए वरदान है हिन्दी,


महान कवियों की वाणी की पहचान है हिंदी,

प्रसिद्ध वक्ताओं की ताकत है, जान है हिन्दी,

कितने लेखकों की लेखनी का बना माध्यम,

हरेक हिंदुस्तानी के दिल का अरमान है हिंदी,


समझो हिन्दी के गौरव को हिन्दी भाषा महान है,

हिंदी को अपनाना उसका सबसे बड़ा सम्मान है,

केवल हिन्दी दिवस पे ही हिंदी का गुणगान क्यों,

बाकी दिन बनें इसकी महानता से अनजान क्यों,


हिन्दी फिल्में देखते हैं हम हिन्दी गाने भी गाते हैं,

फिर क्यों हिन्दी को अपनाने से इतना कतराते हैं,

हमें प्रत्येक दिन हिंदी के लिए विशेष बनाना होगा,

हिंदी को दिल से अपनाकर पूर्ण सम्मान देना होगा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract