STORYMIRROR

Kamal Purohit

Inspirational

4  

Kamal Purohit

Inspirational

हिन्द की दास्तान

हिन्द की दास्तान

1 min
220


भारत को करता आया सुरक्षित जवान है

धरती से पैदा कर रहा सोना किसान है


वेदों में सार ज़िंदगी का वेद ज्ञान है

वेदों का सार पा लो तो जीवन महान है


लाखों सपूत पूत की है जन्मभूमि यह

ईश्वर कृपा से भारती माँ भाग्यवान है


दानी यहाँ दधीचि से भी ऋषि कभी हुए

कल्याण जग का करने, दिया अस्थि दान है


जन जन में राम कृष्ण भी कण कण में है यहाँ

ऊँची यहाँ की इसलिए ही आन बान है


मर्यादा यहाँ राम की सीता से है बनी

राधा से नंदलाल की मुरली की तान है


सिद्धार्थ जैसे त्याग को करना भी सीख लो

गौतम बने तो बुद्ध सा मिल पाया ज्ञान है


पौरस, प्रताप,वीर शिवाजी यहाँ हुए

जन्में यहाँ अशोक से राजा महान है


गाँधी, सुभाष, लाल बहादुर के त्याग से

प्रेरित हुआ दिखा हमें हर नौजवान है


दुल्हन बना के मौत को बाहों में ले लिए

शूली पे यूँ लटकती शहीदों की जान है


होली के रंग और है दीवाली के दिये

त्यौहार की यहाँ पे यूँ ही दिखती शान है


विज्ञान ही मिलेगा हर इक पर्व में सदा

विज्ञान योग में मिले, विज्ञान ध्यान है


पैदा हमेशा होती जहाँ फ़स्ल अम्न की,

वो देश इस जहान का हिन्दोस्तान है


तारीफ में शब्दों की कमी रख न तू "कमल"

सदियों से हिन्द की चली जो दास्तान है।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational