STORYMIRROR

Nand Kumar

Inspirational

4  

Nand Kumar

Inspirational

हिंद देश की भाषा हिन्दी

हिंद देश की भाषा हिन्दी

1 min
497

हिंद देश की भाषा हिन्दी, 

हम सबका अभिमान है ।

बोलो और लिखो हिन्दी में, 

यही हमारी शान है ।।


दिवस मनाकर सेल्फी लेकर, 

पोस्ट करें कुछ बने न काम।

तन मन धन अर्पण करने से,

बचेगी हिन्दी हिन्दुस्तान ।।


हिन्दी भाषा नहीं सिर्फ जब,

हिन्दी भाषी का हो मान।

हेय समझ आभास कराकर,

किया हिंद हिन्दी अपमान।।


हिन्दी नहीं हीन है इसका, 

व्यापक रूप निराला है ।

आदत हुई गुलामी जिसकी,

वो न समझने वाला है ।।


फिर भी कहूं मान लो अब भी, 

सुधरो नहीं हुई कुछ देर।

बोलो सुनो लिखो हिन्दी में, 

बनो हिन्द के हिन्दी शेर ।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational