हिम्मत न हार, मेरे भाई
हिम्मत न हार, मेरे भाई
ये संघर्षमय दिन
यूँ ही गुज़र जाएंगे...
ये मुश्किल दौर भी
एक दिन खत्म हो जाएगा...।
सब्र का इम्तिहान
तुम्हें कामयाबी का
रास्ता दिखलाएगा...
बस तू हिम्मत न हार, मेरे भाई !
हिम्मत न हार...!!
इस जद्दोजहद भरी ज़िन्दगी में
तुम्हें कई ऐसे
दोगले लोग भी मिलेंगे,
जिनसे तुम्हें कोई
उम्मीद भी नहीं रखनी है...!
बस ऐसे लोगों की
पहचान ही तुम्हें
अच्छे-बुरे का फर्क
मालूम करने में
मददगार साबित होगी...
ये दुनिया एक नाट्य-गृह है,
जिसमें हम सबको
अपना-अपना किरदार
पूरी ईमानदारी से निभाना है!
किसी की उटपटांग बातों पर
गौर न कर, मेरे भाई !
तू बस अपना
कर्मयोग करता जा...!
एक दिन कामयाबी
तुम्हारी ज़िन्दगी में दस्तक देगी।
