STORYMIRROR

Dheerendra Panchal

Action Inspirational

4  

Dheerendra Panchal

Action Inspirational

हे भारत की नारी जागो

हे भारत की नारी जागो

1 min
313

हे भारत की नारी जागो

उठो और हुंकार भरो

खुद को तुम अबला ना समझो

काली का अवतार धरो


ये कलयुग है यही सत्य है

अब कोई नहीं आने वाला है

खुद की रक्षा स्वयं करो

कोई श्याम नहीं आने वाला


तलवार उठाओ काट दो सिर

जो देखे आंख उठाकर के

मृत्यु का मर्दन कर दो

और खत्म करो हैवानों को


जो भी करना तुम्हें ही करना

संकट विकट हैं आन पड़े

और किससे रक्षा मांग रही

जो स्वयं ही लज्जा हीन पड़े


तुम भी बनो चंडिका माई

ठानो इन्हें मिटाने की

और बात अगर इज्जत पर आये

तो काट दो गर्दन हैवानों की…!!


भारत की सभी बेटियों को समर्पित…


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action